{"_id":"5bafd533867a554f192abce3","slug":"171538250035-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा ने चलाया विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा ने चलाया विशेष सफाई अभियान
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वान पर शनिवार की सुबह भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा ने नगर में रेलवे स्टेशन समेत कई सरकारी कार्यालयाें में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया।
नगर के राजा का सहसपुर रेलवे जंक्शन पर शनिवार की सुबह भाजपा युवा मोर्चा के जिला सह संयोजक और किसान सेवा सहकारी समिति सनाई के चेयरमैन ललित चौधरी के निर्देशन में विशेष सफाई अभियान चलाया। यहां भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर, टिकटघर और अन्य इलाकों में अपने हाथों में झाड़ू लेकर विशेष सफाई की। सहसपुर जंक्शन के आसपास के इलाकों में लगे कूड़े के ढेर भी उठाकर विशेष सफाई की। इस अभियान मेें जिला सह संयोजक ललित चौधरी के अलावा भाजपा के बिलारी नगर अध्यक्ष डा. विजय शर्मा मौजूद रहे।
नगरपालिका कार्यालय परिसर में पालिकाध्यक्ष पति चौधरी ऋषिपाल सिंह के निर्देशन में विशेष सफाई अभियान चला। यहां पालिकाध्यक्ष पति के साथ कई पालिका सभासदों और उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने झाड़ू लगाकर पालिका कार्यालय परिसर की विशेष सफाई की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधीक्षक डा. संदीप गुप्ता के निर्देशन में विशेष सफाई अभियान चला। बिलारी नगर और बिलारी ब्लॉक कार्यालय परिसर में भी शनिवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशेष सफाई अभियान के तहत श्रमदान कर सफाई की।