{"_id":"5b96d756867a557eb0417a36","slug":"171536612182-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पढ़ेंगे साइबर और पुलिस आचरण का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही पढ़ेंगे साइबर और पुलिस आचरण का पाठ
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
प्रशिक्षु आरक्षियों को अब डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में साइबर क्राइम, पुलिस आचरण और कंप्यूटर साइंस का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए नया पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। इसकी शुरुआत इसी साल में भर्ती होने वाले 30 हजार सिपाहियों के लिए की जा रही है। यह पाठ्यक्रम पुलिस अकादमी के निदेशक एडीजी सुनील कुमार गुप्ता, पुलिस प्रशिक्षण कालेज में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र भूषण सहित तीन पुलिस अधिकारियों ने तैयार किया है।
निदेशक ने बताया कि नई किताबों का पाठ्यक्रम अपडेट किया गया है। इसके तहत कंप्यूटर साइंस में कंप्यूटर एवं इसके हिस्सों से परिचय, इंटरनेट का उपयोग, पोर्टेट बिल्डिंग सिस्टम का परिचय एवं स्कैच, ईमेल अकाउंट बनाना, ईमेल भेजना, कंप्यूटर एवं नेटवर्क फोरेंसिक्स, जीपीएस, आरएफआईडी तकनीक, सेटेलाइट छवियां के बारे में जानकारी दी जाएगी। साइबर क्राइम के कंप्यूटर संबंधी अपराध, साइबर सुरक्षा का तात्पर्य, इलैक्ट्रानिक साक्ष्याें का अभियोजन में महत्व एवं संकलन की विधि, सीसीटीएनएस का तात्पर्य एवं अपराध नियंत्रण में उपयोगिता, रजिस्ट्रेशन मॉडयूल, जीडी रजिस्ट्रेशन, एफआईआर रजिस्ट्रेशन, एनसीआर रजिस्ट्रेशन, डाटा बैक माडयूल, सिटीजन सर्विल मॉडयूल, पुलिस विभाग में चल रहे हैं।