फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   देश के तीन करोड़ बच्चे अभी भी स्कूलों से दूर- रमाकांत राय

देश के तीन करोड़ बच्चे अभी भी स्कूलों से दूर- रमाकांत राय

Sun, 09 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
देश के तीन करोड़ बच्चे अभी भी स्कूलों से दूर- रमाकांत राय
बिलारी। कई शिक्षक संगठनों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल क्वालीशन फोर एजूकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत राय ने कहा कि देश के तीन करोड़ से अधिक बच्चे अभी भी स्कूलों से दूर हैं। दुनिया भर के बाल मजदूरों में से एक चौथाई बाल मजदूर भारत में ही हैं। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम को पूरी तरह लागू किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

शिक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की दोपहर क्षेत्र के ग्रामोदय महाविद्यालय अमरपुरकाशी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षक संगठन से भारत के प्राइमरी, अपर प्राइमरी, हायर सेकेंड्री स्कूलों के शिक्षकों और अन्य शिक्षक संगठनों से संबंधित लगभग 55 लाख शिक्षक और 72 लोकसभा सांसद जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

रमाकांत राय ने आगे कहा कि वर्ष 2011 में संकलित किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत के सभी राज्यों में छह से 14 वर्ष की आयु के कुल 23 करोड़ 35 लाख बच्चे हैं जिनमें से 19 करोड़ 97 लाख बच्चों का पंजीकरण ही स्कूलों में हो पाया है। भारत में तीन करोड़ 38 लाख बच्चे अभी भी ऐसे हैं जो स्कूलों से दूर हैं। वर्ष 14-15 में 12 लाख बच्चे और वर्ष 15-16 में नौ लाख बच्चे पंजीकरण होने के बाद भी स्कूलों से गायब हो गए। यह आंकड़े काफी चिंतनीय और चौंकाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह इन आंकड़ों को समझें और स्कूलों से दूर बच्चों को स्कूलों में जाकर पढ़ाई की व्यवस्था हो। श्री राय ने आगे बताया कि दुनिया के अनपढ़ में से एक तिहाई भारत में हैं और दुनिया के बाल मजदूरों में से भी एक चौथाई भारत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed