फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज मुरादाबाद मंडल में खुलेंगे 15 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

आज मुरादाबाद मंडल में खुलेंगे 15 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

Sat, 01 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
आज मुरादाबाद मंडल में खुलेंगे 15 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में एक सितंबर से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 15 शाखाएं खुल जाएंगी। इनमें छह ब्रांचें जिला स्तरीय एवं नौ शाखाएं ग्रामीण होंगी। मुरादाबाद प्रधान डाकघर स्थित बैंक का उद्घाटन सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह करेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक उपभोक्ताओं को बैंकों की तरह सेवाएं देगा। ग्रामीण इलाकों में डाकिया मोबाइल एप से उपभोक्ताओं के खाते खोलेगा। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर पर फोन कर घर तक कैश मंगवा सकेंगे।

प्रवर अधीक्षक प्रधान डाकघर ज्ञान प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि संभल जिले में बहजोई में ब्रांच खोली जाएगी। सांसद सतपाल सैनी और मंत्री गुलाबो देवी इसका उद्घाटन करेंगी। रामपुर में प्रधान डाकघर और मिलक में ब्रांच का उद्घाटन होगा। रामपुर में सांसद नेपाल सिंह और मिलक में मंत्री बलदेव सिंह औलख इसका उद्घाटन करेंगे। अमरोहा में प्रधान डाकघर और धनौरा में ब्रांच खुलेगी। प्रधान डाकघर में सांसद कुंवर सिंह तंवर और धनोरा में विधायक राजीव कुमार उद्घाटन करेंगे। प्रवर अधीक्षक के मुताबिक बहजोई तहसील के फतेहपुर समसोई, राजपुर कलां, रंपुरा, धनौरा तहसील के डींगरा, इकबालपुर, कौराला, रामपुर के मिलक तहसील के बबूरा, धनौरा, परम शाखा डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्राहक सुविधाएं
- बिना कोई दस्तावेज जमा किए खाता खोलने की सुविधा
- जमा धन पर चार फीसदी ब्याज
- तीन महीने में फ्री स्टेटमेंट सुविधा
- एमएमएस और मिनी स्टेटमेंट सुविधा
- क्यूआर कार्ड के माध्यम से सुविधा
- पोस्टमैन द्वारा ग्राहकों को घर में बैंकिंग सुविधा
- बिजली और पानी का बिल जमा करने की सुविधा
- मोबाइल रिचार्ज, बीमा प्रीमियम भुगतान सुविधा
- डाकघर के खातों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लिंक करने की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed