{"_id":"5b8856ba42c7927c4532f22d","slug":"171535661754-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो की तरह टीबी पर भी जल्द होगा नियंत्रण: बेलिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो की तरह टीबी पर भी जल्द होगा नियंत्रण: बेलिल
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
टीबी उन्मूलन में कार्यरत प्रोजेक्ट ‘अक्षय’ के सहायक प्रबंधक शिबू चेरु बेलिल का गुरुवार को तीन दिवसीय दौरा पूरा हो गया। सहायक प्रबंधक ने तीन दिनों तक मुरादाबाद में टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण, मरीजों से बातचीत और चिकित्सकों से बातचीत की। कहा कि पोलियो की तरह ही टीबी पर शीघ्र ही नियंत्रण होगा।
प्रोजेक्ट के दिल्ली मुख्यालय पर पहुंचे शिबू चेरु बेलिल ने पहले दिन प्रोजेक्ट के कार्य का अवलोकन कर जिला क्षय रोग अधिकारी एवं आरएनटीसीपी स्टाफ से वार्ता की। दूसरे दिन कुंदरकी क्षेत्र के रतनपुर कला, डींगरपुर, गुरेर, मालीपुर गांव पहुंचकर टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने पाकबड़ा क्षेत्र के ग्राम महलकपुर का भी दौरा किया। महावीर तीर्थंकर मेडिकल कालेज के टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग में नोडल अधिकारी डॉक्टर मजहर मसूद से वार्ता कर मरीजों की जांच और इलाज को लेकर बातचीत की। गुरुवार को तीसरी दिन करूला कटघर में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली। पंडित नगला में टीबी रोगियों को चिह्नित करने के लिए लगाए स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। शिविर में 175 लोगों की जांच हुई और दो दर्जन लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। सहायक प्रबंधक शिबू चेरु बेलिल ने कहा कि मुरादाबाद में प्रोजेक्ट अक्षय बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पोलियो की तरह टीबी पर नियंत्रण पा लेंगे। इस दौरान जिला समन्वयक विजय सिंह, डा. मो जावेद, स्वयंसेवक कविता, सुमित कुमार, रोशन, लक्ष्मी, रजनी मौजूद रहे।