फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किसानों ने फव्वारा चौक पर लगाया जाम

किसानों ने फव्वारा चौक पर लगाया जाम

Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने फव्वारा चौक पर लगाया जाम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर सोमवार दोपहर उग्र हुए किसानों ने फव्वारा चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे महानगर में वाहनों की लंबी कतार लग गईं। दो घंटे के जाम में आधे महानगर का यातायात बेपटरी हो गया। अंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे किसानों की समस्या सुनने जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो वह फव्वारा चौक पर आ जमे। किसानों ने चार बजे डीएम के आश्वासन पर जाम खत्म कर दिया।
गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान चीनी मिल नहीं कर रही हैं। किसानों ने एक सप्ताह पहले एडीएम को धरने की चेतावनी दी थी। करीब 28 गांवों के चार सौ किसान अंबेडकर पार्क में धरने पर बैठ गए। दोपहर 11 बजे से दो बजे तक कोई अधिकारी किसानों की समस्या जानने नहीं पहुंचा। किसान नेताओं ने एडीएम, गन्ना उपायुक्त, पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर और गन्ना मिलों के जीएम को फोन करके मौके पर आने को कहा, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। दोपहर में किसानों ने धरना स्थल पर पानी का टैंकर मंगवाने की अपील की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन

इससे नाराज किसानों ने दोपहर चार बजे फव्वारा चौक पर जाम लगा दिया। इससे आधे शहर में जाम लग गया। रेलवे स्टेशन से लेकर मझोला चौराहे तक, कांठ रोड, पीली कोठी, जिला अस्पताल रोड, गुरुद्वारा रोड, तड़ीखाना, हैलट रोड और बुधबाजार रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने का प्रयास किया तो वहां भी जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस और बसें भी फंस गईं। जाम लगा रहे किसानों को सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह चीनी मिलों के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान एसडीएम सदर ने तीन बार मोबाइल पर किसान नेताओं की डीएम से वार्ता कराई, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद डीएम ने किसानों को वार्ता के लिए कलक्ट्रेट बुलवाया। उसके बाद शाम चार बजे जाम खत्म हो सका। किसान नेता नीटू चौहान ने बताया कि डीएम राकेश कुमार सिंह ने चीनी मिलों के जीएम के साथ 30 मई को बातचीत कराने का भरोसा दिया है। किसानों के धरने का नेतृत्व भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, घनेंद्र शर्मा, नौबहार सिंह, डा. नौ सिंह, सुशील यादव, अय्यूब अली, रोशन जहां, रामौतार सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सत्यवीर यादव और धनवीर सिंह आदि ने किया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed