फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टूटी पटरी से गुजरीं शहीद एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन

टूटी पटरी से गुजरीं शहीद एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन

Wed, 02 May 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजरीं शहीद एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंगलवार को शहीद एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गईं। गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ। चालक ने झटका महसूस किया तो इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। पटरी टूटी होने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल संचालन ने बंद करा दिया गया। पटरियों की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
शाहजहांपुर से पैसेंजर ट्रेन सीतापुर जा रही थी। शाहजहांपुर और रोजा के बीच में चालक ने झटका महसूस किया। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी और रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी कर दी। करीब आधे घंटे तक ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद कर मरम्मत की गई। इसके अलावा नगलिया और मिलक के बीच से जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस के चालक को झटका लगा। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। टीम मौके पर पहुंची और पटरी की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन


मालगाड़ी का इंजन फेल
मुरादाबाद। दुगनपुर के पास मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। काफी प्रयास के बाद भी इंजन मालगाड़ी का बोझ नहीं खींच पाया। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। जिसकी वजह से अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस, वाराणसी से भटिंडा के बीच जाने वाली स्पेशल ट्रेन समेत आठ ट्रेनें लेट हो गईं। जिससे बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed