फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   17 thousand tickets canceled due to train delay, loss of Rs 90 lakh

Moradabad News: ट्रेनें लेट होने से 17 हजार टिकट रद्द, 90 लाख रुपये का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
17 thousand tickets canceled due to train delay, loss of Rs 90 lakh
मुरादाबाद। सर्दी में कोहरे के कारण यात्रियों व रेलवे दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान होकर अपना टिकट रद्द करा रहे हैं। इससे रेलवे को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। दिसंबर 2023 में मुरादाबाद रेल मंडल के बड़े स्टेशनों से 17 हजार से ज्यादा यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं। इससे रेलवे को 90 लाख रुपये वापस लौटाने पड़े।
विज्ञापन


जबकि पूरे मंडल में टिकट रद्द कराने का आंकड़ा 25 हजार से ऊपर है और रिफंड एक करोड़ से ज्यादा है। ऑनलाइन बुक कराने के बाद कैंसिल किए टिकटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। अभी मार्च तक 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी और कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट भी होंगी। ऐसे में यह नुकसान और बढ़ सकता है। बुधवार को गुवाहटी से जम्मूतवी के बीच चलने वाली (15651) लोहित एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 18 घंटे 15 मिनट लेट पहुंची। तमाम यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा कोलकाता-जम्मूतवी (13151) सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट देरी से पहुंची। बापूधाम-मोतिहारी (14009) चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे लेट पहुंची। ग्वालियर से बलरामपुर के बीच चलने वाली (22199) सुशासन एक्सप्रेस दो घंटे, (12469) कानपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे लेट पहुंची। कम ट्रेनें चलने के कारण अनारक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्री भी परेशान हैं। अनारक्षित बोगियों में ज्यादा भीड़ होने के कारण उन्हें मजबूरन आरक्षित बोगियों में सफर करना पड़ रहा है। इससे आरक्षित यात्रियों को परेशानी होती है। खासकर स्लीपर कोचों में अनारक्षित यात्रियों की भीड़ भरी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के बड़े स्टेशनों से रद्द टिकटों का आंकड़ा
स्टेशन टिकट रद्द रुपये वापस
मुरादाबाद 3906 2014117
हरिद्वार 3004 1735615
बरेली 2477 1344390
शाहजहांपुर 2261 952251
देहरादून 4111 2489665
हापुड़ 731 461425
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed