फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   17 lakh fraud from woman in the name of getting plot

प्लाट दिलाने के नाम पर महिला से 17 लाख की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
17 lakh fraud from woman in the name of getting plot
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर प्लाट दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मैनाठेर थानाक्षेत्र के लालपुर हमीर गांव निवासी फूलजहां ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि बिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर से प्लाट खरीदा था। जिसका बैनामा भी हो गया है। इसके बाद एक अन्य प्लाट का भी सौदा तय हुआ था। कई किस्तों में प्रॉपर्टी डीलर ने महिला से 17 लाख रुपये ले लिए हैं। आरोप है कि रकम लेने के बाद वह दूसरे प्लाट का बैनामा नहीं करा रहा है। आरोप है कि रकम मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने मैनाठेर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed