{"_id":"66a9930f6a577127020f11a4","slug":"1692-lakhs-returned-to-three-victims-of-cyber-fraud-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-449452-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों के 16.92 लाख वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों के 16.92 लाख वापस कराए
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन लोगों के साइबर थाने और साइबर सेल ने 16 लाख 92 हजार 907 रुपये वापस कराए हैं।एसपी अपराध सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मझोला के एमडीए कॉलोनी निवासी राजीव कुमार से ओएलएक्स पर कार बेचने का झांसा देकर साइबर ठग ने 2.90 लाख रुपये ठग लिए थे। साइबर सेल पूरी रकम वापस करा दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को साइबर ठग ने खुद को एनसीबी का अधिकारी बताकर साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। बाद में उसका मोबाइल हैक कर उसके खाते से 5 लाख रुपये और 5 लाख रुपये लोन कराके अपने खाते में ले लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की रकम वापस करा दी है। इनके अलावा मझोलाो बुद्धि विहार निवासी उर्मिला पांडेय से साइबर ठगों ने मुम्बई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर 8 लाख 49 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। उसमें से 4 लाख 2 हजार 907 रुपये साइबर थाने की पुलिस की टीम ने वापस करा दिए हैं।