{"_id":"5c574960bdec22128b5591ba","slug":"161549224288-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी नगर में ठंड से एक मजदूर की मौत-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी नगर में ठंड से एक मजदूर की मौत-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी(मुरादाबाद)।
मोहल्ला महाजनान में रविवार की तड़के घर में सोते समय एक मजदूर की ठंड से मौत हो गई। राजस्व प्रशासन ने अपनी जांच में कैंसर से मौत होना बताया है। उधर मोहल्ले के ेंलोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मजदूर के परिवार की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
मोहल्ला महाजनान निवासी देवेंद्र कुमार 50 वर्ष मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा रोहित और पांच बेटियां राखी, विनीता, उर्मिला, खुशबू और वैशाली हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम ठंड के कारण देवेंद्र को अधिक खांसी उठने की शिकायत हुई। शनिवार की रात और अधिक ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ने लगी और रविवार तड़के मौत हो गई। देवेंद्र की मौत की खबर पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग उनके घर पहुंचे। नगरपालिका के वार्ड सभासद गंगासरन की सूचना पर बिलारी तहसील से नगर लेखपाल उदयभान सिंह ने जांच की। उन्होेंने बताया कि देवेंद्र के घर जानकारी करने पर पता चला कि उसके भोजन की नली में कैंसर था। काफी दिनों से दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेखपाल का कहना है कि देवेंद्र की मौत ठंड से न होकर बीमारी के चलते हुई है। उधर मोहल्ले के नागरिकों ने पालिका प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार की उपेक्षा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। नागरिकों का कहना था कि उसके मकान की छत में बांस और पिन्नी पड़ी होने के बावजूद अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास नहीं बन पाया। दूसरी ओर तहसीलदार का कहना है कि देवेंद्र की मौत कैंसर के कारण हुई है। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बारे में कहा था लेकिन नहीं कराया। फिर भी परिवार के गरीब होने के कारण पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन कराया जा रहा है।