{"_id":"5c2e737fbdec225697311be0","slug":"161546548095-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन फेल और ब्रेक जाम से थमा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन फेल और ब्रेक जाम से थमा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को पांच जगह मालगाड़ियों के इंजन फेल और ब्रेक जाम होने से रेल संचालन ठप हो गया। इंजन और ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
अमरोहा के पास गुरुवार सुबह छह बजकर 35 मिनट पर मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ गई। जिससे मालगाड़ी रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी और इंजन को दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया। सात बजकर बीस मिनट पर इंजन ठीक करने के बाद मालगाड़ी रवाना की गई। इसके अलावा फाजलपुर के पास लांग हाल मालगाड़ी का इंजन जवाब दे गया। ठीक करने के बाद इंजन को रवाना किया गया। इसकी वजह से एक पैसेंजर ट्रेन बीच में ही रुकी रही। मेवा नवादा और कांठ के बीच गुरुवार सुबह सात बजकर चालीस मिनट पर मालगाड़ी का ब्रेक जाम हो गया। ब्रेक से चिंगारी निकली तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ब्रेक ठीक करने के बाद आठ बजकर बीस मिनट पर मालगाड़ी का रवाना किया गया। मूंढ़ापांडे के पास मालगाड़ी का ब्रेक जाम हो गया। ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
मालगाड़ी की खिड़की खुली
मुरादाबाद। मुरादाबाद से रामपुर की ओर जा रही ट्रेन की खिड़की खुल गई। गेट मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद मालगाड़ी को कटघर रेलवे स्टेशन पर रोक कर खिड़की बंद की। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।