फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नो एंट्री के वक्त ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत

नो एंट्री के वक्त ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत

Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
नो एंट्री के वक्त ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत
मुरादाबाद। यातायात माह में यातायात पुलिस की नजरों के सामने मंगलवार दोपहर नो एंट्री में घुसे सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रक ने एक बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला। बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। यातायात माह में नो एंट्री में हुआ यह हादसा पुलिस को कठघरे में खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

मझोला स्थित डिडौरा की मिलक में रहने वाले अली हसन (65) मजदूरी करते थे। वह मंगलवार को दोपहर 12 बजे अपने भतीजे मुख्तियार अहमद के साथ पंडित नंगला से काम ढूंढकर वापस आ रहे थे। हनुमान मूर्ति कट के पास ही मुरादाबाद से जा रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक से गिरे अली हसन को ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जहां हादसा हुआ वहां यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। हादसे में मुख्तियार अहमद भी बाल-बाल बचा। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक माल गोदाम के ट्रकाें को शहर से जाने की इजाजत दी गई है। अगर ट्रक 12 बजे के बाद वहां से गुजरा है तो इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराई जाएगी। एसपी ने बताया कि नो एंट्री के वक्त कुछ भारी वाहनों को पास जारी किया गया है, क्योंकि उनका रोजमर्रा के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अगर कोई वाहन नो एंट्री के वक्त चल रहा है तो चेकिंग कर उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


अली हसन की मौत के बाद भी दौड़ते रहे सीमेंट से लदे ट्रक
मुरादाबाद। दिन में सुबह छह से दोपहर बारह बजे और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक माल गोदाम से सीमेंट सहित अन्य सामान से भरा ट्रक ले जाने की अनुमति है लेकिन हकीकत ये है कि दोपहर 12 से तीन बजे के समय भी इनको आवागमन करते हुए देखा जा सकता है। मंगलवार को हादसे में अली हसन की मौत के बाद भी हनुमान मूर्ति के पास से माल गोदाम से जाने वाले सीमेंट लदे ट्रक के अलावा अन्य भारी वाहन भी गुजर रहे थे। सामने यातायात पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन वह इन वाहनों को रोकने की कोशिश नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed