फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अब निगम में काम करेंगे पीडब् ल्यूडी-एमडीए के ठेकेदार

अब निगम में काम करेंगे पीडब् ल्यूडी-एमडीए के ठेकेदार

Tue, 13 Nov 2018 02:37 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
अब निगम में काम करेंगे पीडब्
ल्यूडी-एमडीए के ठेकेदार
मुरादाबाद। नगर निगम में अब लोक निर्माण विभाग और एमडीए के ठेकेदार भी विकास कार्य कराएंगे। कमिश्नर ने सोमवार को विकास कार्यों में देरी होने की समीक्षा करने के दौरान इसके आदेश दिए। उन्होंने आदेश जारी किए हैं कि दिसंबर तक हर हाल में विकास कार्य पूरा कर दिया जाए। ऐसा न होने पर ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने आदेश दिए कि तो विकास कार्य 50 फीसदी से कम हुए हैं, उनको देख रहे पर्यवेक्षण अधिकारी और जेई-एई को चेतावनी जारी की जाए। संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करके उनके टेंडर निरस्त कर दिए जाएं। ठेकेदारों को अंतिम रूप से 31 दिसंबर तक काम पूरा करने की चेतावनी दी जाए। काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों का टेंडर निरस्त करने के साथ ही उनको ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया जाए। उनको भविष्य में निगम में काम करने के लिए डिबार घोषित किया जाएगा। जिन ठेकेदारों ने अभी विकास के कार्य शुरू नहीं किए हैं, उनकी जमानत राशि जब्त कर टेंडर निरस्त कर दिया जाए। इनके ठेके दोबारा से दूसरे ठेकेदारों को जारी किए जाएंगे। कमिश्नर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, आरईडी, आवास विकास परिषद और एमडीए के ठेकेदारों को नगर निगम के पैनल में शामिल किया जाए। जिससे विकास कार्य समय से पूरे कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed