फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बरेली कालेज ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता

बरेली कालेज ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता

Wed, 24 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली कालेज ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को हुई अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता पर बरेली कालेज ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में छह कालेजों की टीम पहुंची, लेकिन एक कालेज की टीम के पास अंकतालिका न होने की वजह से पांच टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रबंधक उमाकांत गुप्ता और प्राचार्या डॉ. जौली गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। पहला मैच एसआरएस कालेज बरेली और एसएमसी चंदौसी के बीच खेला गया। इसमें एसआरएस कालेज ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में हिंदू कालेज ने दयानंद कालेज की टीम को मात दी। तीसरा मैच एसआरएस कालेज और बरेली कालेज की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बरेली कालेज ने जीत हासिल की। फाइनल मैच में हिंदू कालेज और बरेली कालेज की भिड़ंत हुई। शानदार खेल दिखाते हुए बरेली कालेज प्रतियोगिता का विजेता बना, जबकि हिंदू कालेज को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। रैफरी की भूमिका में मोहम्मद फिरोज खान और क्रीड़ा समिति की पदाधिकारी रहीं। इस दौरान संयोजिका डॉ. अनुपम मेहरोत्रा, अनीता कर्सवाल, डॉ. पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed