फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सर ! बिना पैसा दिए यहां कोई काम नहीं होता

सर ! बिना पैसा दिए यहां कोई काम नहीं होता

Sun, 08 Oct 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
सर ! बिना पैसा दिए यहां कोई काम नहीं होता
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के सामने भ्रष्टाचार उजागर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
दौरे पर आए चेयरमैन रेलवे बोर्ड को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा। लोको पायलट, गार्ड और टीटीई सीआरबी के सामने खुलकर बोले। लोको पायलट और गार्ड ने डीआरएम आफिस के बाबुओं पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। कहा कि बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता है। वहीं टीटीई ने स्टोर से सामान लेने के बदले मांगने की शिकायत की।

शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे सीआरबी अश्वनी लोहानी ने गार्ड लाबी का निरीक्षण किया। वह लाबी में बीस मिनट रहे। उन्होेंने गार्ड और लोको पायलट से खुलकर बात की। उनकी समस्याओं को सुना। सीआरबी ने कहा कि खुलकर बताना फिर मौका नहीं मिलेगा। जिस पर लोको पायलट ने रोजा स्टेशन के लाबी में खराब खाना मिलने की शिकायत की। साथ ही वहां रहने के इंतजाम को भी बदहाल बताया। यही नहीं डीआरएम आफिस के बाबुओं पर पैसा मांगने के आरोप भी लगाए। कहा कि ओवर टाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है। हर काम के लिए पैसे मांगे जाते हैं। बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता है। इसके बाद वह दोबारा सीआईटी आफिस पहुंचे। जहां दरवाजा बंदकर जीएम और डीआरएम की मौजूदगी में सीआईटी और टीटीई से बातचीत की। यहां भी उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा है। कहा गया कि स्टोर से सामान लेने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। इसके बाद वह आफीसर्स क्लब चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed