{"_id":"5942ea864f1c1b61228b4570","slug":"161497557638-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी बिजली के लिए तरसता रहेगा आधा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी बिजली के लिए तरसता रहेगा आधा शहर
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी बिजली के लिए तरसता रहेगा आधा शहर
क्रासर
- लखनऊ में हुई बरेली- मुरादाबाद के अफसर की मीटिंग बेनतीजा
- बरेली ने बिजली देने से किया इंकार, मुरादाबाद के पास नहीं व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मुगलपुरा, जामा मस्जिद, गलशहीद और पीतल बस्ती समेत शहर का आधा एरिया बिजली के लिए तरसता रहेगा। बरेली सीबी गंज ने भरपूर बिजली देने से इंकार कर दिया है। लखनऊ में बरेली और मुरादाबाद के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रहेगी। नया विकल्प तलाशा जा रहा है। लेकिन तब बिजली कटौती के हालात ठीक होते दिखाई नहीं दे रहे हैं।
मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी बिजली घर को बरेली के सीबीगंज से 300 एंपियर बिजली सप्लाई दी जाती थी। लेकिन जून माह में गर्मी के बढ़ते ही बरेली ने सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद शहर में हाहा कार मच गया था। ज्यादा दबाव बनाने पर बरेली से बिजली सप्लाई तो दी गई। लेकिन 300- एंपियर की जगह 200 एंपियर की बिजली सप्लाई दी गई। अब 200 एंपियर से भी कम बिजली दी जा रही है। बरेली से बिजली न मिलने की वजह से शहर का आधा इलाका बिजली के लिए तरस जाता है। बुधवार को लखनऊ में चेयर मैन की मौजूदगी में दोनों जिलों के अफसरों की वार्ता हुई थी। लेकिन मीटिंग में कोई नतीजा नहीं मिल पाया। बरेली से हाथ खड़े कर दिए हैं कि वह अपने ही जिले को भरपूर बिजली नहीं दे पा रहे हैं। मुरादाबाद को बिजली देने से उनके यहां दिक्कत बढ़ जाती है। मुख्य अभियंता अंशुल अग्रवाल ने बताया कि बरेली से बिजली नहीं मिल पा रही है। ट्रांसफार्मर नगर को मझोला से सप्लाई दी जाने लगी है। दूसरे क्षेत्रों के लिए भी विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
-----------