{"_id":"5d17ca628ebc3e3cec4fe236","slug":"156184020511-moradabad-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बन रहा था बोतल बंद पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बन रहा था बोतल बंद पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मीट की दुकानों पर मानकों का उल्लंघन होते मिलने पर सील और चालान करने की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने की। शनिवार को लाइनपार क्षेत्र में बोतल बंद पानी बनाने की फैक्टरी पर छापामारी करके 1452 बोतल पानी सील किया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार के मुताबिक लाइनपार ज्ञानी वाली बस्ती में मोहम्मद इमरान के घर में छापामारी की गई। यहां बोतल बंद पानी बनाया जा रहा था। वाची पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के नाम से मिली बोतलों पर निर्माण तिथि और बैच नंबर अंकित नहीं था। इनका नमूना संकलित किया गया। यहां 29040 रुपये कीमत की 1452 बोतल सीज की गई।
करुला जयंतीपुर में आदिल भाई चिकन शॉप पर खाद्य पंजीकरण नहीं पाए जाने पर चालान करके अग्रिम आदेश तक सील करने की कार्रवाई की गई। आदिल बकरे का हाता असालतपुरा में रहता है। प्रकाशनगर गली नंबर एक के विनोद पाल की पाल चिकन शॉप पर छापामारी की गई। मीट कारोबार का लाइसेंस नहीं होने से चालान किया गया। दुकान को सील किया गया। डिलारी के गांव जटपुरा में सईद मीट शॉप और गांव नाखूनका की समर मीट शॉप को सील कराया गया। अब इनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। यहां खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 का उल्लंघन होता हुआ मिला था।