{"_id":"5d1529508ebc3e3cd62b940d","slug":"15616679013-moradabad-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्पियों की तरक्की को कार्य करें निर्यातक ्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्पियों की तरक्की को कार्य करें निर्यातक ्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत एमएसएमई दिवस पर मंडलायुक्त यशवंत राव ने निर्यातकों से कहा कि निर्यातक हस्तशिल्पियों के विकास को आगे आएं। उन्होंने कहा कि परंपरागत शिल्प विलुप्त हो रहा है। ऐसे बचाना जरूरी है।
कमिश्नर ने कहा कि आज के समय में हस्तशिल्प का कार्य बहुत कम हो रहा है। ज्यादातर कार्य मशीनों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तविक कार्य करने वाले हस्तशिल्पी को बहुत कम धनराशि मिलती है जबकि एजेंट इससे कई गुना कमा लेते हैं। इसलिए यदि हस्तशिल्प को जिंदा रखना है तो दस्तकारों को विकास की दौड़ में शामिल करना होगा। संयुक्त आयुक्त उद्योग देशराज गौतम ने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा उद्यमियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकारी योजनाओं में आवेदन कर अपने व्यापार को बढ़ाएं। संयुक्त आयुक्त ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित ऋण संबंधी योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में भी उद्यमियों को जानकारी दी। बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।