फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   संगठन की कुर्सियों को लेकर शुरू हुई जोर आजमाइश

संगठन की कुर्सियों को लेकर शुरू हुई जोर आजमाइश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
संगठन की कुर्सियों को लेकर शुरू हुई जोर आजमाइश
मुरादाबाद। भाजपा में संगठन के चुनावों का बिगुल बजने के बाद नेताओं ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। छह जुलाई से भाजपा में आंतरिक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वार्ड अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तक के चुनाव की प्रक्रिया नवंबर तक पूरी होनी है। ऐसे में स्थानीय संगठन में अहम पदों पर काबिज होने के लिए नेताओं ने अभी से भूमिका बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा में अभी हरिओम शर्मा जिलाध्यक्ष और महेंद्र गुप्ता महानगर अध्यक्ष हैं। छह जुलाई को चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही पार्टी की आंतरिक आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके तहत जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष समेत अन्य सभी पदाधिकारी कार्यकारी मोड में आ जाएंगे। सदस्यता प्रमुख की देखरेख में प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी ने जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक छह जुलाई से 10 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा। 16 अगस्त से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान और एक सितंबर से 15 सितंबर तक बूथ स्तरीय समितियों का चुनाव होगा। 25 सितंबर से 10 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव और फिर 21 अक्तूबर से लेकर पांच नवंबर तक जिलाध्यक्षों / महानगर अध्यक्षों के चुनाव होने हैं। 16 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय से लेकर केंद्र तक इस समय भाजपा की सरकार है। ऐसे में सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष और दूसरे ओहदेदारों का महत्व पार्टी नेता अच्छी तरह समझते हैं। लिहाजा नेताओं की कोशिश है कि संगठन में किसी भी तरह महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा जमाया जा सके। इसके लिए कुछ लोग पार्टी के प्रदेश नेतृत्व तो कुछ संघ के अहम ओहदेदारों के चक्कर लगाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed