फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जुलाई पहले सप्ताह मुरादाबाद आएंगे सीएम

जुलाई पहले सप्ताह मुरादाबाद आएंगे सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
जुलाई पहले सप्ताह मुरादाबाद आएंगे सीएम
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुलाई पहले सप्ताह में मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए मुरादाबाद आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जनकल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को आजमगढ़ से अपने मंडलीय दौरे की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री मुरादाबाद भी आएंगे। मंडलीय समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागीय अफसरों पर गाज गिरनी तय है। हालांकि, मुरादाबाद आने की अधिकारिक तिथि जारी नहीं हुई है। प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को सीडीओ मृदुल चौधरी ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक और उनमें संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। चिकित्सा विभाग, ग्राम्य विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पिछड़ा वर्ग, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, कृषि, श्रम बाल विकास, पंचायतीराज, पशु चिकित्सा, युवा कल्याण, लघु सिंचाई, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, वैकल्पिक ऊर्जा और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ ने कहा कि विभागीय अधिकारी किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन


दांड़ी नदी पुनर्जीवन की आज होगी शुरुआत
मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह बुधवार को विकास खंड डिलारी में विलुप्त नदी दांड़ी के जीर्णोद्धार की शुरुआत करेंगे। सीडीओ मृदुल चौधरी ने बताया कि जल संरक्षण एवं जल संचयन के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत सुबह 11 बजे ग्रामीणों के श्रमदान से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed