{"_id":"5d12854b8ebc3e3cc35fd243","slug":"15614948411828-10-moradabad-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जून को डबल डेकर समेत 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जून को डबल डेकर समेत 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेल महकमा मुसाफिरों को सुविधाएं देने की बजाए दुश्वारियां दे रहा है। ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्री परेशान हैं। 25 जून से चार दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं तो 28 जून को डबल डेकर समेत दस और ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा कर दी। मुरादाबाद-गाजियाबाद सेक्शन के रेलवे स्टेशन और रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत कार्य चलेगा इस दौरान पांच ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। जबकि तीन गाड़ियां देरी से दौड़ाई जाएगी।
गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बाबूगढ़ कुचेसर रोड स्टेशनों के बीच मानवीकृत लेवल क्रासिंग संख्या 64/सी सीमित ऊंचाई वाले सबवे एवं काफूरपुर महेशरा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 44 के अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। 28 जून को साढ़े सात घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया है। सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक कार्य चलेगा। जबकि पुल पर नौ बजकर दस मिनट से तीन बजकर चालीस मिनट तक कार्य चलेगा। जिसकी वजह से लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर (अप व डाउन), दिल्ली काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (अप व डाउन), दिल्ली रामनगर लिंक एक्सप्रेस (अप व डाउन) और दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर (अप व डाउन) रद्द रहेंगीं। इसके अलावा बरेली भुज एक्सप्रेस, गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस मुरादाबाद लक्सर टपरी गाजियाबाद रेल मार्ग से गुजरेेंगी। जबकि और लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम-गाजियाबाद से टपरी-मुरादाबाद रेल मार्ग से गुजारी जाएगी। 28 जून को नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गजरौला मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन एक घंटा देरी से चलेगी। जबकि अवध असम एक्सप्रेस डाउन 100 मिनट रास्ते में रोक कर चलाई जाएगी। आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस पंद्रह मिनट मार्ग में रोककर चलाई चलाई।