{"_id":"5d000e4bbdec22070e2be1f1","slug":"15602847388-moradabad-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ दशहरा की भारी भीड के चलते हाईवे रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ दशहरा की भारी भीड के चलते हाईवे रूट डायवर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ज्येष्ठ माह की दशहरा पर ब्रजघाट गंगा पर मेले पर जुटने वाली भारी भीड़ के चलते नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्ट रहेगा। दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को अन्य वैकल्पिक मार्गो से गुजारा जाएगा। देखभाल कर यात्रा करे, वरना भीड़ के चलते परेशानी झेलनी पड सकती है।
अमरोहा के तिगरी धाम व ब्रजघाट पर गंगा किनारे ज्येष्ठ मास के दशहरा पर्व पर मेला लगता है। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहनों की भारी भीड़ रहने व ब्रजघाट पर भारी जाम लगने की आशंका है। जाम व भीड़ को देखते हुए पुलिस ने हाईवे पर चलने वाले यातायात का रूट डायवर्ट किया है। माल वाहक वाहन, भारी एवं मध्यम वाहन जैसे ट्रक, डीसीएम, टयोटा, कैंटर आदि को नेशनल हाईवे पर जाने से रोका जाएगा। यातायात मंगलवार यानि 11 जून को दोपहर 12 बजे से 13 जून को शाम सात बजे तक लागू रहेगा।
इन मार्गों का रूट रहेगा डायवर्ट
1- बरेली/रामपुर से दिल्ली जाने वाला भारी यातायात:::
बरेली/रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन/बसों को बरेली से आंवला, शाहबाद मार्ग से बिलारी, चंदौसी, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा और वाहन इसी मार्ग से वापस भी आएंगे।
विज्ञापन
2- मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाला भारी यातायात:::
मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन/रोडवेज बसों को कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते दिल्ली जाएंगे और वाहन इसी मार्ग से वापस आएंगे।
3--दिल्ली से मुरादाबाद/रामपुर/बरेली की आने वाला भारी यातायात::::
दिल्ली से मुरादाबाद/रामपुर/बरेली की ओर आने वाले भारी वाहनों को जिला हापुड से डायवर्ट कर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, बिलारी, मुरादाबाद, शाहबाद, रामपुर से बरेली को जाएंगे।
4--मुरादाबाद से मेरठ/ दिल्ली की ओर जाने वाला वैकल्पिक यातायात मार्ग::::
मुरादाबाद से मेरठ/ दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात मुरादाबाद से टीएमयू के कट से अगवानपुर बाइपास छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, मीरापुर, मवाना, होते हुए मेरठ/दिल्ली भेजा जाएगा और इसी मार्ग से वापस आएगा।
ज्येष्ठ दशहरा के पर्व पर रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह 11 जून को दोपहर 12 बजे से 13 जून की शाम सात बजे तक लागू रहेगा। रूट डायवर्ट करने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। हाईवे पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सतीश चंद्र, एसपी यातायात मुरादाबाद।