फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   संदिग् ध हालात में महिला की मौत

संदिग् ध हालात में महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
संदिग्
ध हालात में महिला की मौत
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के पति, सास, ससुर और देवर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मझोला थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चाऊ की बस्ती में रहने वाली प्रभा सैनी ने 2011 में चाऊ की बस्ती में ही रहने वाले सोनू सैनी से प्रेम विवाह किया था। प्रभा के दो बेटे हैं और सोनू एक फर्म में नौकरी करता है। भाई मनोज सैनी ने बताया कि शादी के छह माह बाद ही ससुराल में प्रभा का दहेज के लिए उत्पीड़न होने लगा। छह जून को एक परिचित ने फोन कर ससुराल में प्रभा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। सूचना पर प्रभा के ससुराल गए। प्रभा बेसुध हालत में बेड पर पड़ी थी। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान सोमवार को प्रभा सैनी की मौत हो गई। मायके वाले उसके शव को देर रात मुरादाबाद ले आए। सूचना पर प्रभा के ससुराली भी पहुंच गए। मायके वालों ने प्रभा का शव अंतिम संस्कार के लिए ससुरालियों को नहीं दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। मनोज की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुरालियों को वहां से हटाया। रात भर पुलिस की टीम वहीं रही। मंगलवार को प्रभा के शव का अंतिम संस्कार उसके भाई ने किया। मनोज ने मझोला थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि ससुराल में दहेज के लिए उत्पीड़न होने से प्रभा की मौत हुई है। वारदात में ससुराल पक्ष के लोग शामिल हैं। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रभा के पति सोनू सैनी, उसकी चंद्रवती, ससुर राम अवतार और देवर विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभा की मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed