फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नाले में गिरकर किशोर की मौत

नाले में गिरकर किशोर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
नाले में गिरकर किशोर की मौत
संभल। मिर्गी का दौरा ऐसा पड़ा कि किशोर नाले में गिर गया। काफी देर के बाद किशोर को नाले से बाहर निकाला जा सका। परिजन आनन-फानन में चिकित्सक के पास ले गए जहां मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। चिकित्सकों के अनुसार पानी में मुंह डूबा रहने से मौत होने की संभावना है। हयात नगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के अंतर्गत मोहल्ला कोटला निवासी रईस का 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद अरशद मिर्गी का दौरा पड़ने से नाले में गिर गया।
विज्ञापन

काफी देर बाद लोगों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन किशोर को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अनीस ने बताया कि उनका भाई सुबह करीब 6.45 बजे घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। उसको मिर्गी के दौरे पड़ते थे। नाले में गिरने के तत्काल बाद अरशद पर किसी की नजर नहीं पड़ी और जान चली गई।
विज्ञापन

दरअसल जिस नाले में गिरने से किशोर की मौत हुई है। वह दो फीट चौड़ा और तीन फिट गहरा है। जिसमें पानी भी ज्यादा नहीं था। लोगों की मानें तो किशोर जिस समय गिरा उसका मुंह नाले की गहराई की ओर था। जिससे उसका दम घुट गया और मौत हो गई। यदि किसी ने किशोर को गिरते हुए देखा होता तो शायद जान न जाती। अरशद अपने तीन भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर का था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरशद आठ वर्ष से बीमार था
अरशद की मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली लोग सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। अरशद के परिजन दुखी थे। आसपास के लोगों ने उन्हें सांत्वना दी। उनके परिजनों की माने तो किशोर को पिछले आठ वर्ष से मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इस बीमारी का परिजन उपचार भी करा रहे थे। लेकिन इस बीमारी के चलते ही किशोर की जान चली गई। परिजन इस हादसे से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed