फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सपना चौधरी का कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था होगी चुनौती

सपना चौधरी का कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था होगी चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी का कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था होगी चुनौती
मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी मंगलवार को कृषि मेला एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में ठुमके लगाएंगी। सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। कार्यक्रम में हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार शाम ही रेलवे स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जारी कर दी गई है। ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सपना चौधरी का कार्यक्रम रात नौ बजे से रेलवे स्टेडियम से शुरू होगा। पुलिस कर्मी शाम पांच बजे ही ड्यूटी पर मुस्तैद हो जाएंगे। पहले पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में ब्रीफिंग की जाएगी। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे कि वह भीड़ की निगरानी कर सकें। एसपी ने बताया कि सपना चौधरी के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चार सीओ, दस थाना प्रभारी, 60 सब इंस्पेक्टर, दो सौ सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम में किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed