फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मोदी कैबिनेट में नकवी का रूतबा बरकरार, पीएम संग लेंगे शपथ

मोदी कैबिनेट में नकवी का रूतबा बरकरार, पीएम संग लेंगे शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट में नकवी का रूतबा बरकरार, पीएम संग लेंगे शपथ

विज्ञापन
रामपुर। केंद्र में एक बार फिर बनी मोदी सरकार में भी मुख्तार अब्बास नकवी का रुतबा कायम है। भले ही नकवी ने लोकसभा चुनाव न लड़ा हो लेकिन, उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ उनके मंत्रीमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली है। मुख्तार अब्बास नकवी इससे पहले एक बार राज्यमंत्री और एक बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पिछली सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था लेकिन, कुछ समय बाद प्रमोशन कर कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था।
मुख्तार अब्बास नकवी अब भाजपा का बड़ा मुस्लिम चेहरा बन चुके हैं। साल 1998 में प्रयागराज से आकर रामपुर को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले मुख्तार अब्बास नकवी की किस्मत का सितारा राजनीति में जो एक बार बुलंद हुआ तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। केंद्र में भाजपा ने कई उतार-चढ़ाव देखे दस साल का सत्ता से वनवास भी देखा लेकिन, भाजपा में नकवी का कद कम नहीं हुआ और लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन

मुख्तार अब्बास नकवी को साल 1998 में रामपुर से चुनाव जीतने के बाद सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री बनाया गया था। यह सरकार 13 महीने ही चली थी। इसके बाद नकवी लोकसभा चुनाव हार गए। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नकवी मैदान में उतरे लेकिन, उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी। लोकसभा चुनावों में हार के बाद भी भाजपा में नकवी का कद कम नहीं हुआ और उन्हें राज्यसभा से सांसद चुना गया। साल 2009 के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने कोई भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा है लेकिन, राज्यसभा से लगातार सदस्य बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा का बड़ा मुस्लिम चेहरा माना जाता है। यही वजह है कि लोकसभा चुनावों में हार के बाद भी पार्टी में उनका कद बढ़ता गया। पिछले लोकसभा चुनावों में जीत के बाद नकवी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया लेकिन, कुछ समय बाद ही उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दे दी गई। लोकसभा के चुनाव में उनके पास चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी थी। इस जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया। इसके अलावा नकवी का बड़ी बेबाकी से भाजपा और सरकार के पक्ष को मीडिया और जनता के सामने रखते हैं। उनकी इसी खासियत के चलते पार्टी में उनकी खास पहचान है। 17वीं लोकसभा चुनावों के परिणाम के बाद जब केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी को अपने मंत्रीमंडल में जगह दी है। नकवी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली। नकवी के मंत्री बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके कई समर्थक तो नकवी के मंत्री बनने की सूचना मिलने के बाद उनको बधाई देने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed