{"_id":"5c0c240cbdec2241454bc334","slug":"154429957317-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधव किसान मेला: दंगल में मुरादाबाद की पूजा ने गाजियाबाद की रचना को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधव किसान मेला: दंगल में मुरादाबाद की पूजा ने गाजियाबाद की रचना को दी पटखनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जुनावई। दहगवां के माधव किसान मेले में चल रहे दंगल के पहले दिन बदायूं के दिव्यांग पहलवान जगदीश ने संभल के टुईंया पहलवान को और महिला कुश्ती में मुरादाबाद की पूजा ने गाजियाबाद की रचना सैनी को पटखनी दी। जिले की सीमा से सटे दहगवां में सात दिसंबर से शुरू हुए माधव किसान मेला के मौके पर तीन दिवसीय दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
पहले दिन कई जनपदों से एकत्र हुए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अखाड़े में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। मेला संचालक नरेश चंद्र गुप्ता एवं मयंक गुप्ता ने पुरस्कारों का वितरण किया। महिला कुश्ती में मुरादाबाद की पूजा ने गाजियाबाद की रचना सैनी को, बुलंदशहर की अनुष्का पंडित ने डूंगरजाठ की कनक कुमारी को पटखनी दी। गाजियाबाद की विनेश कुमारी एवं बुलंदशहर की पूनम कुमारी के बीच मुकाबले में दोनों कुश्ती बराबरी पर छूटीं।
पुरुष कुश्ती में बुलंदशहर के रॉकी ने हापुड़ के अनुज को, बदायूं में दातागंज के दिव्यांग जगदीश कुमार ने संभल के टुईंया पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। इस मौके पर संभल एवं बदायूं जनपद के दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।