{"_id":"5c0ac2babdec224176131c28","slug":"154420912381500-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य योजना के 1500 ट्यूबवेल आवेदकों की वरीयता सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य योजना के 1500 ट्यूबवेल आवेदकों की वरीयता सूची जारी
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के चंदौसी विद्युत वितरण खंड क्षेत्र के सामान्य योजना के तहत 24 जनवरी तक ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करने वाले 1500 आवेदकों की वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इन सभी आवेदकों को 31 दिसंबर तक स्टोर से अपना सामान लेकर ट्यूबवेल कनेक्शन चालू कराना होगा। अन्यथा इनके आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। इनमें 240 ऐसे आवेदक भी है, जिनके आवेदनों में त्रुटियां हैं, उनकी सूची अधिशासी अभियंता कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है, इन आवेदकों को शीघ्र ही संपर्क करके त्रुटियों को दूर कराना होगा।
अधिशासी अभियंता (विद्युत) चंदौसी डीसी शर्मा ने बताया कि सामान्य योजना के तहत ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के इच्छुक लोगों ने बड़ी संख्या में आवेदन कर रखा है। ऐसे 1500 आवेदकों की वरीयता सूची को बुधवार को जारी करके स्टोर कार्यालय भिजवा दिया गया है। यह वह आवेदक हैं, जिन्होंने 24 जनवरी-2018 या उससे पहले कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर रखा है। इनमें 240 आवेदक ऐसे पाए गए हैं, जिनके आवेदन फार्म में कुछ न कुछ कमियां हैं, इन आवेदकों की सूची को खंड कार्यालय चंदौसी में चस्पा कर दिया गया है। आवेदक यहां आकर अपना नाम देख लें, यदि उनके आवेदन में कमी है तो उसे दूर करा लें। तभी उन्हें कनेक्शन जारी हो सकेगा। सभी 1500 आवेदकों को अपना सामान 31 दिसंबर से पहले ही स्टोर से प्राप्त करना होगा। अन्यथा उनके आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें कनेक्शन या सामान नहीं दिया जा सकेगा। जो ट्यूबवेल आवेदक स्टोर से अपना सामान उठाकर ले जा चुके हैं, वह भी तत्काल विभागीय अधिकारियों से संपर्क करके अपनी किताब बनवा लें। इन लोगों को स्टोर पर्ची (ग्रेट पास) को साथ लाना होगा। ताकि खंडीय कार्यालय पर सूची को अपडेट किया जा सके। इन दिनों स्टोर पर पर्याप्त मात्रा में सामान उपलब्ध है।