{"_id":"5c09842bbdec2241c465c6f6","slug":"15441275721-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आ सकते हैं सीएम योगी, प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आ सकते हैं सीएम योगी, प्रशासन सतर्क
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का आकस्मिक आगमन कभी भी हो सकता है, इसलिए सभी विभाग अपने कार्यों को शीघ्र पूरा कराए। केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को क्रियान्वयन ईमानदारी के साथ कराने के निर्देश के साथ ही प्रत्येक स्तर सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्र, ग्रामों में लगने वाली हाट बाजारों एवं धार्मिक स्थलों की नियमित सफाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जो टीम रुबेला खसरा योजना अंतर्गत काम कर रही हैं, उन टीमों को घर घर जाकर टीकाकरण करने को कहें, ताकि कोई भी बच्चा छूटे नहीं। जो कार्य हो रहे हैं, उनकी फोटोग्राफी कर रिकॉर्ड बनाकर मेरे समक्ष प्रस्तुत किया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी शौचालय अपूर्ण हैं, उन्हेें पूर्ण किया जाए। जहां त्रुटियां हैं, उन्हें तत्काल दूर कर शौचालय पूरा कराएं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि वृद्धा पेंशन का जो लक्ष्य आया है उसके सापेक्ष लाभार्थियों के खाते में धन शीघ्र भेजें। छात्रवृत्ति को भी लक्ष्यानुसार भेजें। बीएसए से कहा कि जो अध्यापक रुबेला, खसरा टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं दे रहे हैं उन अध्यापकों का जवाब-तलब करें। बीडीओ, डीपीआरओ सामूहिक मुख्यमंत्री विवाह योजना की तैयारी करें।
विज्ञापन
बिजली विभाग को निर्देशित किया जहां पर जर्जर लाइनें हैं, उन्हें बदलें। पीडब्ल्यूडी का जो बजट गड्ढा मुक्त सड़क के लिए आया है, उसकी प्रगति रिपोर्ट कार्यालय प्रेषित की जाए। बहजोई से संभल जाने वाला मार्ग तत्काल ठीक किया जाए।
मुख्यमंत्री का आकस्मिक आगमन हो सकता है, जो कार्यदायी संस्था जिला संभल में काम कर रही हैं, यदि उनका कोई भी योजना का कार्य पूर्ण हो गया हो तो उसका लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा करा दिया जाएगा। कोई भी लापरवाही हुई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ डा. अमिता सिंह, डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी हरेंद्र कुमार, बीएसए वीरेंद्र प्रताप आदि शामिल रहे।