फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अब गांवों-नगरों में पद यात्राएं निकालेगी भाजपा

अब गांवों-नगरों में पद यात्राएं निकालेगी भाजपा

Wed, 28 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अब गांवों-नगरों में पद यात्राएं निकालेगी भाजपा
चंदौसी। राम मंदिर को लेकर देश में बने माहौल को भाजपा लोक सभा चुनावों तक बनाए रखना चाहती है जिसके लिए एक से 15 दिसंबर तक प्रदेशभर में गांव गांव टोलियां बनाकर घर घर तक पदयात्राएं निकालने को कहा गया है जिसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को संजीवनी पैलेस में चंदौसी विधान सभा क्षेत्र स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने रूपरेखा बताई। साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि एक से पंद्रह दिसंबर के बीच प्रांतीय आह्वान पर गांव गांव पद यात्राएं निकाली जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई जाएगी। जो गांवों में घर घर जाकर पद यात्राएं निकालेगी। हर दरवाजे पर भ्रमण करेगी। जिन लोगों ने सरकार से लाभ लिया है, उन लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित करेंगे। भाजपा की नीतियों का समझाते हुए पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ेंगे, उन्हें भाजपा का नया सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे। समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। हर गांव हर नगर की हर बस्ती में पदयात्रा पहुंचेगी। इस कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी विधान सभा क्षेत्र प्रमुख मनोज कठेरिया एडवोकेट समेत सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सौंपी गई है। मनोज कठेरिया ने कहा कि चंदौसी विधान सभा क्षेत्र को चार मंडलों में विभाजित करते हुए छह टो लियां बनाई गई है। चंदौसी नगर मंडल में एक टोली गठित कर चौधरी चंद्रपाल सिंह (पप्पू चौधरी) को प्रमुख व गिरीश रतन को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। इसमें 25 सदस्यीय शामिल किया गया है। बनियाखेड़ा की दो टोलियां बनी है, आमोद वार्ष्णेय, रविंद्र सिंह जग्गू, रामौतार शर्मा व राजेश मौर्य, बहजोई देहात में मदनलाल खड़गवंशी व चंद्रमहेश शर्मा, सुखवीर पाल व लेखराज शर्मा, बहजोई नगर में कमल कुमार कमल, विजय यादव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में सुधीर मल्होत्रा, राजेश शंकर राजू, इंदूरानी दिवाकर, इंद्रपाल सिंह चौहान, पदयात्रा जिला प्रमुख सुशील कुमार शर्मा, रामजी तोमर, नत्थू सिंह राणा, गिरिराज मौर्य. सतीश अरोरा, डा.टीएस पाल, परमेश्वर लाल सैनी, पुष्पलता पाल, तरुण नीरज, मीनाक्षी सागर, बबिता शर्मा आदि शामिल रहे। संचालन मनोज कठेरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed