{"_id":"5bfc4866bdec2241563e3de1","slug":"15432603071111-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के 11 स्कूलों में साढे पांच हजार बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के 11 स्कूलों में साढे पांच हजार बच्चों का टीकाकरण
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक/रामपुर/सैफनी। रूबेला और खसरा से बचाव के लिए तहसील के 11 स्कूलों में पांच हजार पांच सौ चौबीस बच्चों का टीकाकरण किया गया।
नगर एवं क्षेत्र में रूबैला और खसरा से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहसील के 11 स्कूलों के बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल खुलते ही पहुंच गईं। टीमों ने स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ के सहयोग से बच्चों का टीकाकरण किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा के प्रभारी डा. मोहित रस्तोगी ने बताया कि अभियान के पहले दिन पंडित राम प्रसाद स्मारक इंटर कालेज-(603),श्री गुरु अमर दास शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कालेज-(643 ),सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज-(742), कलावती इंटर कालेज-( 175),राजकीय इंटर कालेज धमोर(460) रीता पब्लिक इंटर कालेज परम-(477), हैरीटेज चिल्ड्रेन एकेडमी जालिफनगला-(1256), आदर्श जूनियर हाई स्कूल नसीराबाद-(306),डैफोडिल स्कूल-(374),आदर्श शिक्षा समाज जूनियर हाई स्कूल धमोरा (232)ओपी.जूनियर हाई स्कूल धमोरा-(256) में टीकाकरण कराया गया।
जिसमें संबधित स्कूलों की प्रधानाचार्य भारती पांडेय, धर्मपाल सिंह, ओम प्रकाश, रीना दुबे, मोहम्मद जफर,प्रेमपाल और उनके स्टाफ ने टीम का सहयोग किया। अभियान सफलता पूर्वक चला।
विज्ञापन
रामपुर के आदर्श शिक्षा समाज सेवा संस्थान जूनियर हाई स्कूल धमोरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से खसरा एवं रुबेला के टीकाकरण अभियान का शिविर लगाया गया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमोरा के डॉक्टर सोनू शर्मा और मोहित रस्तोगी के सुपरविजन में स्कूल के 250 बच्चों के टीका लगाया गया।
प्रधानाचार्य शिवि शर्मा ने कहा कि खसरा एवं रूबेला की बीमारी को देखते हुए यह टीकाकरण जरूरी है। इस मौके पर राजेश्वरी देवी, हेमलता, नीलम चौहान, प्रवेश कुमारी, मनीषा शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा रामलीला पब्लिक स्कूल में भी छात्र और छात्राओं के खसरा और रुबेला के टीके लगाए गए। इस मौके पर सारा स्टाफ मौजूद रहा।हरि इंटर कालेज में भी बच्चों के टीके लगाए गए। इस मौके पर सारा स्टाफ मौजूद रहा।
सैफनी कस्बा स्थित सर सय्यद इंटर कालेज में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे खसरा एवं रूबेला टीकाकरण के तहत कालेज के 15 साल तक के छात्रों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण किया गया।