{"_id":"5bfc4509bdec224193020c8f","slug":"154325944715-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम ए शहर की जमीन पर कब्जे का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम ए शहर की जमीन पर कब्जे का प्रयास
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। नगर में दबंगों ने जबरन इमामे शहर पर निशाना साधते हुए उनकी जमीन पर जबरन रास्ता निकलने का प्रयास किया और एसडीएम व पुलिस के आदेशों से बनी दीवार भी गिरा दी। पीड़ित की ओर से तीन लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है
नगर के मोहल्ला हजीपुरा में मोहल्ला मरघटी के बराबर में इमाम ए शहर मुफ्ती महमूद आलम की जमीन है। जिस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस बीच कुछ दबंग उनकी जमीन पर कब्जा कर जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मुफ्ती महमूद आलम सहारनपुर मदरसे में उस्ताद हैं और ज्यादातर वहीं रहते हैं। उनकी जमीन के पास ही कारी अब्दुल रहमान, मोहम्मद मारूफ, व अब्दुल गफूर की भी जमीन है।
मुफ्ती महमूद आलम की जमीन की देखरेख भी उक्त तीन लोग कर रहे हैं और अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण कर रहे हैं। आरोप है कि जिसका विरोध करते हुए कुछ दबंग लोग उक्त भूमि से रास्ता निकलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व कारी अब्दुल रहमान व मोहम्मद मारूफ की तहरीर पर एसडीएम पुलिस ने लेखपाल के साथ मौके की जांच की तो शिकायत सही मिली। जिस पर एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने बिना किसी आपत्ति के दीवार बनाने को कहा। जिसके बाद कारी अब्दुल रहमान आदि ने अपनी भूमि पर दीवार बना दी।
रविवार की रात करीब नौ बजे दबंगों ने आदेशों को दरकिनार कर उक्त दीवार तोड़ दी। जिसके बाद कारी अब्दुल रहमान, मोहम्मद मारूफ ने दबंगों द्वारा दीवार तोड़ने की शिकायत पुलिस व एसडीएम से की है।