फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खरीद की लक्ष्य पूर्ति के लिए अवकाश में भी खुलेंगे केंद्र

खरीद की लक्ष्य पूर्ति के लिए अवकाश में भी खुलेंगे केंद्र

Sun, 25 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खरीद की लक्ष्य पूर्ति के लिए अवकाश में भी खुलेंगे केंद्र
चंदौसी। प्रशासन को धान खरीद का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। इसलिए अब उसने लक्ष्य पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए अब धान खरीद केंद्र रविवार के अलावा अवकाश के दिनों में खुलेंगे और खरीद की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन ने किसानों को कई अन्य रियायतें देना शुरू कर दी है। अगर यही प्रयास शुरुआत में किए जाते तो धान खरीद की स्थिति बेहतर होती।
विज्ञापन

धान खरीद मंडियों में करीब एक माह पूर्व शुरु हो चुकी है। किसान मंडी में धडल्ले से धान को बेच रहा है। जबकि धान खरीद केंद्रो पर धान कम पहुंच रहा है। शासन ने धान का समर्थन 1700 व 1750 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। जनपद के लिए 48200 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और 26 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खरीद केंद्रो पर खरीद शुरू हुए करीब एक माह हो गया। लेकिन खरीद केंदो पर धान उस मात्रा में नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जितना मंडियों में पहुंच रहा है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र में मोटा धान न होना और व्यापारियों द्वारा महीन धान का बेहतर मूल्य दिया जाना है। जबकि खरीद केंद्रो पर महीन धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपये ही है। इसके बाद यहां तमाम तरह की शर्त लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान को खरीद केंद्र पर धान डालने के लिए पहले पंजीकरण कराना होगा और वह अपने क्षेत्र के ही खरीद केंद्र पर धान डाल सकेगा। इस झमेले में पड़ने की बजाय किसान, खरीद केंद्रो पर धान न डालकर व्यापारियों को बेच रहे हैं।
प्रशासन को लक्ष्य पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए अब उसने इसमें कुछ रियायत देने की कवायद शुरू कर दी है। अब धान खरीद केंद्र रविवार व अवकाश के दिनों में धान खरीद करेंगे। साथ ही राजस्व ग्राम संबद्घीकरण वाली बाध्यता को भी समाप्त कर दिया है। अब किसान सौ क्विंटल धान तहसील व ब्लाक स्तर तक किसी खरीद केंद्र पर बेच सकता है। अगर प्रशासन ने यह सख्ती पहले ही दिखाई होती तो धान खरीद की स्थिति बेहतर हो सकती थी।

-----------------------------------
- अब रविवार व अवकाश में भी केंद्रों पर धान खरीदा जा सकेगा। साथ राजस्व ग्राम के संबद्घीकरण की बाध्यताओं को समाप्त कर दिया गया है। - विजेता सिंह, डिप्टी आरएमओ संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed