फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रोफेसरों से एससी/ एसटी एक्ट का मुकदमा वापस हो

कानपुर के चार प्रोफेसरों पर एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज होने पर भारतीय अखंड मंच ने जताई आपत्ति

Sat, 24 Nov 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 24 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसरों से एससी/ एसटी एक्ट का मुकदमा वापस हो
प्रतीकात्मक तस्वीर

चंदौसी में भारतीय अखंड मंच की परशुराम पार्क में आयोजित बैठक में आईआईटी कानपुर के चार प्रोफेसरों पर एससी/ एसटी के तहत रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह आईआईटी का आपसी मामला था, ऐसे में प्रोफेसरों पर एससी/ एसटी की रिपोर्ट अनुचित है। इसकी निंदा की जानी चाहिए।

विज्ञापन


बैठक मे रतन वार्ष्णेय ने कहा कि अन्याय की पराकाष्ठा को पार करने की सीमा टूट रही है। इसलिए अब सामान्य व पिछड़ा वर्ग की जातियों को अपनी एकजुटता दिखानी होगी। अनिरुद्ध शंखधार ने कहा कि आईआईटी कानपुर के प्रो. ईशान शर्मा, प्रो. संजय मित्तल, प्रो. राजीव शेखर, प्रो. चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज कराया गया एससी/एसटी के मामला तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। इंद्रेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग इस एक्ट का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस एक्ट से निकलने का कोई रास्ता ही नहीं है। इसमें सतीश सिंह, राम बल्लभ रावत, देव मौर्य, वंश प्रजाति, संजय गुप्ता, राधेश्याम मिश्रा, बिट्टू ठाकुर, बाबूराम सक्सेना, रजनी शर्मा, कमलेश, सुगंधा चौहान, पुष्पा मल्होत्रा, संजीव शर्मा आदि कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed