फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सहकारी कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

सहकारी कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
सहकारी कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
चंदौसी। राज्य कर्मियों की भांति राजकोष से वेतन, सचिवों - कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान, दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार आदि मांगों को लेकर संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के कर्मचारियों ने चंदौसी सहकारी समिति पर प्रदर्शन के बाद राज्यमंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी कराने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के तत्वावधान में मंगलवार को चंदौसी सहकारी क्रय विक्रय समिति पर सहकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सहकारी कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। राज्यकर्मियों की भांति राजकोष से वेतन देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। साथ ही समितियों के सचिवों व अन्य कर्मचारियों का कई माह का वेतन बताया है, जिससे उनके सामने आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई हैं। पैक्स कर्मियों को कोई भविष्यनिधि बीमा व पेंशन आदि की सुविधा नहीं दी जाती है, ऐसे में सेवानिवृत्ति की आयु 60 से 62 की ही जानी चाहिए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। राज्यमंत्री ने मामला शासन स्तर पर रखकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों में विपिन कुमार, प्रवीन गौतम, हरीश शंकर, डालेश्वर, सोमपाल, रामसेवक सक्सेना, कुलदीप, राजेंद्र सिंह, राम प्रकाश, किशन पाल, मुकेश कुमार, विजयपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed