{"_id":"5be886d6bdec2269b5183d06","slug":"154196547916-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में स्च्छता मिशन में बरती जा रही लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में स्च्छता मिशन में बरती जा रही लापरवाही
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। चारों ओर मंडी में गंदगी व्याप्त है। शौचालय की व्यवस्था न होने से किसान और व्यापारी खुले में शौच जा रहे हैं। यह समस्या काफी समय से बनी हुई है।
केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता मिशन पर जोर दे रही है। इसके लिए ओडीएफ की तिथि 30 नवंबर घोषित की गई है। लेकिन मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी में गंदगी व्याप्त है। इससे लोग खासे परेशान रहते हैं। आवारा पशु इस गंदगी को और बढ़ावा देते हैं। दिन भर मंडी में आवारा पशु घूमते रहते हैं। इनके अंदर आने पर कोई रोक नहीं है। इसके अलावा मंडी में आने वाले व्यापारी व किसान खुले में शौच जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण शौचालय की व्यवस्था न होना है। मंडी में पहले दो शौचालय थे। जिसमें एक जीर्णशीर्ण हालत में है। जबकि एक में सफाई कर्मियों का सामान भरा रहता है। हालांकि शासन ने दो नए शौचालय स्वीकृत किए हैं। एक शौचालय का निर्माण कई माह पूर्व गेस्ट हाउस के पास शुरू हुआ था। जो अभी तक पूरा नहीं हो सका, फिलहाल पूरा होता दिखाई भी नहीं दे रहा है। जबकि एक शौचालय के लिए स्थान चयन को लेकर व्यापारियों व मंडी प्रशासन में असहमति बनी हुई है। जिसके कारण सभी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। मंडी में पीछे की ओर खुला मैदान व झाड़ आदि होने के कारण लोगों के खुले में शौच करने का स्थान भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। दूसरे के लिए स्थान तय कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मंडी में व्यापारियों की ओर से सड़ी गली सब्जी फेंके जाने से गंदगी हो जाती है। हालांकि वहां प्रतिदिन सफाई की जाती है।
विज्ञापन
पीएस गंगवार, सचिव मंडी समिति चंदौसी