फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दीवार गिरी, मलबे में भाई-बहन दबे

दीवार गिरी, मलबे में भाई-बहन दबे

Mon, 12 Nov 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिरी, मलबे  में भाई-बहन दबे
चंदौसी। कोतवाली बिलारी के गांव अहमदनगर कसौरा में दीवार गिरने से उसके मलबे चचेरे-तहेरे भाई-बहन दब गए।
विज्ञापन

दोनों को उपचार के लिए यहां सरकारी अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
गांव अहमदनगर कसौरा निवासी अर्जुन सिंह व वंदना चचेरे- तहेरे भाई-बहन है। दोनों रविवार की दोपहर आंगन में बैठकर पढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई जिसके मलबे में दोनों भाई बहन दब गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। जिनकी मदद से करीब 15 मिनट बाद दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन दोनो को तत्काल एंबुलेंस की मदद से चंदौसी लाए और संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed