{"_id":"5be49689bdec2269845aa35c","slug":"154170735512-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा बहजोई संभल मार्ग पर स्थित गांव किसौली के निकट हुआ।
बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी छोटे भाई धर्मेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई से गांव लौट रहा था। तभी सामने की ओर से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर जबरदस्त थी। दोनों बाइकों पर सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।
इससे एक बाइक पर सवार करीब 20 वर्षीय छोटे घायल हो गया, जबकि साथी धर्मेंद्र हो गया। आननफानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद छोटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी बाइक पर सवार थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी शमशुल इसलाम समेत साथ ही कौसर अली व तौफीक अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
मुरादाबाद ले जाते 26 वर्षीय शमशुल इसलाम ने समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।