{"_id":"5be09cbcbdec22693c103b9a","slug":"154144680118-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने माडल का प्रदर्शन कर दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने माडल का प्रदर्शन कर दिखाई प्रतिभा
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। एफआर इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के माडल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा नौ से 12 तक छात्रों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रदर्शन की शुभारंभ समाज सेवी संगीता भार्गव व विद्यालय के पूर्व प्रबंधक अब्दुल वसी आजम ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में मानव कल्याण, जीव विज्ञान, वैकल्पिक पर्यावरण मशीनरी आदि के अस्सी माडल का प्रदर्शन छात्रों ने किया। प्रदर्शनी में कक्षा दस के एजाज के माडल का सराहना की गई। निर्णायक मंडल में रफीक हुसैन, अकील अहमद, जुबैर आलम, मुहम्मद नाजिर, अब्दुल सलाम, सलमान अहमद, रिजवान अहमद खां, अशफाक भारती शामिल रहे। कार्यक्रम में हाजी वाहिद हुसैन, हाजी अता हुसैन, हाजी अब्दुल जाहिद, मुहम्मद मकसूद, मुहम्मद हनीफ, सुधीर मिश्रा, इकबाल अहमद, सैयद अली खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन