{"_id":"5bdf49eebdec2269317c96d0","slug":"15413600678-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच स्काउट गाइड शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच स्काउट गाइड शिविर का समापन
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। जनता इंटर कालेज अकरौली के परिसर में स्काउट गाइड शिविर का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के साथ समापन हो गया।
स्काउट गाइड ने शिविर में मुख्य अतिथियों का गीत से स्वागत किया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा ने महात्मा गांधी टोली, डा. भीमराव अंबेडकर टोली, भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, गौतम बुद्ध आदि की टोली की सराहना की। गाइड की ओर से कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई , सरोजिनी नायडू तथा मीराबाई टोली सराहनीय रही। स्काउट गाइड टोलियों ने संदेश दिया कि माध्यम से समाज में बेहतर साज-सज्जा सफाई व्यवस्था स्वच्छ शौचालय के उपयोग तथा उच्च गुणवत्ता के स्वास्थ्य के लिए बेहतर खानपान अच्छी शिक्षा व्यवस्था को अपना कर समाज को एक आदर्श समाज बनाया जा सकता है। स्काउट एवं गाइड को समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आगे आने के लिए प्रेेरित किया। ट्रेनिंग काउंसलर मोहित कुमार के साथ साथ अन्य सहयोगी मौजूद रहे।