फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आटो की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत, दो घायल

आटो की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत, दो घायल

Sun, 04 Nov 2018 02:53 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
आटो  की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत, दो घायल
चंदौसी। थाना कुढ़ फतेहगढ़ के कुढ़ फतेहगढ़-चंदौसी मार्ग पर सामने से आ रहे आटो रिक्शा ने साइकिल में टक्कर मारी दी। जिससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुढ फतेहगढ़ चंदौसी मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ढाई घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पलथा मिट्ठनपुर निवासी अर्जुन (13) पुत्र महेंद्र कुमार, अनुज शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, अर्जुन पुत्र इच्छाराम तीनों छात्र अपने गांव से एक ही साइकिल से कुढ़ फतेहगढ़ के एमएस शिक्षा निकेतन इंटर कालेज स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने आ रहे थे। साइकिल सवार तीनों छात्र जब चंदौसी कुढ फतेहगढ़ मार्ग स्थित ग्राम चैचुरी की पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे आटो रिक्शा ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे तीनो गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों केे तुरंत चदौसी के एक निजी अस्पताल में ला गया। जहां चिकित्सक ने अर्जुन पुत्र महेंद्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे बाद आटो चालक मौके से आटो छोड़कर भाग गया। परिजन अर्जुन के शव को घर ले आए और शव को चारपाई पर रख बीच रोड में रखकर जाम लगा दिया। घायल अनुज शर्मा कक्षा दो का छात्र है तथा अर्जुन पुत्र इच्छाराम कक्षा तीन का छात्र है, जबकि मृतक अर्जुन पुत्र महेंद्र कक्षा चार का छात्र था। हादसे की सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष बृजपाल सिंह पुलिस बल के साथ पलथा पहुंचे। जहां जाम लगा रहे ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन ग्रामीण एसडीएम चंदौसी महेंद्र प्रसाद दीक्षित को बुलाने की जिद पर अड़ गए। दोपहर 12 बजे घटनास्थल पर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर और जाम खोलने के लिए कहा। परिजनो को आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भरोसा देकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया गया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने आटो को कब्जे में लिया है। मृतक के पिता बनारस में मजदूरी करते हैं, जिसके कारण शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed