फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bangkok and Italy made statue appealing to buyers in deepawali market

दीपावली बाजार : बैंकाक और इटली की मूर्तियां लुभा रहीं खरीदारों को

Sat, 03 Nov 2018 03:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Nov 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
Bangkok and Italy made statue appealing to buyers in deepawali market
- फोटो : demo
धनतेरस पर बैंकाक और इटली में तैयार विघ्न विनाशक श्री गणेश, मां लक्ष्मी और राधा कृष्ण की सोने और चांदी की मूर्तियां बाजार में हैं। इसके अलावा चीन में बनी मूर्तियां, झालरों की भरमार है। इंटरनेशनल कंपनियों के रंगीन लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति वाले सिक्के और डालर भी बाजार में हैं।
विज्ञापन


चीन से रिश्ते खराब होने का असर बाजार पर भी पड़ा है। अब चीनी सामान कम हैं। इस बार बैंकाक और इटली में तैयार सोने और चांदी से निर्मित मूर्तियां आई हैं। उस पर होलमार्क भी लगा है। अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बैंकाक व इटली की मूर्तियां पांच से 250 ग्राम तक के भार में मौजूद हैं जिनकी कीमत 800 से 20 हजार रुपये कीमत की है। इसके साथ ही लक्ष्मी गणेश और राधा कृष्ण के रंगीन मीना सिक्के बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन


देव प्रतिमाओं वाले चांदी के रंगीन डालर भी उतारे गए हैं, जो रंगीन होने के कारण ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इसके अलावा होलमार्क के थाली, गिलास, कटोरी, धूपबत्ती, अगरबत्ती स्टैंड, आरती थाल, दीपक, लोटा आदि भी बाजार में उपलब्ध हैं। सोने चांदी की सिक्का हो या फिर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति लेकिन खरीदना तो धनतेरस को ही है। इसलिए इस बार एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed