फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   संभल का नाम बदलकर पृथ्वीराज चौहान नगर रखा जाए

संभल का नाम बदलकर पृथ्वीराज चौहान नगर रखा जाए

Fri, 02 Nov 2018 02:53 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
संभल का नाम बदलकर पृथ्वीराज चौहान नगर रखा जाए
बहजोई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पर सौंपा गया। इसमें बताया गया कि भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले संभल का नाम परिवर्तित किया जाए। जिलाध्यक्ष डा. विशाल चौहान का कहना था कि भारतीय इतिहास के मुताबिक पुरातन में संभल पृथ्वीराज चौहान की राजधानी रहा है। यह स्थान भगवान कल्कि के अवतरित होने का स्थान भी माना जाता है, लेकिन कालांतर में मुगल आक्रमणकारियों ने यहां भी भारतीय संस्कृति और उसकी धरोहर को नष्ट करके संभल को मुगल संस्कृति के रूप में पहचान देने का प्रयास किया। जो यहां की मूल जनमानस की भावनाओं के विपरीत था। इसके लिए संभल का नाम परिवर्तित कर पृथ्वीराज चौहान नगर अथवा कल्कि नगर रखा जाए। ज्ञापन पर जिला महामंत्री सौरभ गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष शेखर गोयल समेत सोनू चाहल, विमल वाल्मीकि, एसपी सिंह आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed