{"_id":"5bdb5254bdec2269525f96a0","slug":"15411000755-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जनपदीय रैली के कैंप फायर में बिखरे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जनपदीय रैली के कैंप फायर में बिखरे संस्कृति के रंग
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जनपदीय रैली के कैंप फायर में भारतीय संस्कृृति के रंग बिखरे। इस दौरान गाइड्स टीमों की प्रस्तुति ने मन मोहा।
नगर के एस.आर.एम.इंटर कालेज में गुरुवार को दूसरे दिन उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जनपदीय रैली में कैंप फायर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की गूंज गूंजी। शिविर में शामिल टीमों स्काउट और गाइड की टीमों ने लोक-नृत्य, देश भक्ति गीत, मतदाता जागरूकता गीत समेत कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। जिस पर तालियों की हर तरफ गूंज सुनाई दी। इससे पहले शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कैंप फायर में पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पाल सिंह, पूर्व शिक्षक विधायक राम बाबू शास्त्री, रैली संयोजक दयालु शरण शर्मा, कालेज संस्थापक संजय सिंघल, बवीता सिंघल, प्रबंधक अक्षत सिंघल, मुख्य आयुक्त बलराम सिंह, जिला गाइड आयुक्त संतोष आर्या, जिला संगठन आयुक्त पीयूष राठौर, नरवंत कौर,डा.रूपा अग्रवाल,जयती, जमाल फातमा, आभा शर्मा, साधना विश्नोई, नीलम अग्रवाल रहीं।