{"_id":"5bdb503fbdec22696d7817da","slug":"154109954214-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी विद स्लोगन प्रतियोगिता में सिमरन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी विद स्लोगन प्रतियोगिता में सिमरन अव्वल
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस (सिम्स) में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सेल्फी विद स्लोगन प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा सिमरन ने पहला स्थान पाया, जबकि विज्ञापन प्रतियोगिता में बकबक बिस्किट के आयोजक अव्वल रहे।
सिम्स में दिवाली महोत्सव की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रबंधक अभिनव अग्रवाल, निदेशक प्रफुल्ल अग्रवाल, प्राचार्य कुमुद विवेक, संगीता भार्गव आदि ने मां शारदे के चित्र पर दीप जलाकर किया। इसके बाद एड मेड शो में बेचो तो जाने प्रतियोगिता शुरू की गई जिसमें कुछ अभिनव प्रयोग किए गए। हास्य नाटिकाओं के साथ विज्ञापन किए गए। इसमें बकबक बिस्किट के आयोजक समीरा नाज, दिव्यांशु, मयूरी, रूही, सेजल, स्मोही, अब्दुल हसन व कफील ने पहला स्थान पाया, जबकि ओएमजी टीम के मानस अग्रवाल, साई पार्थ, प्रगति, प्राची, अनमोल द्वितीय रहे। कैंटीन शेंपो में अक्षय, चिराग, निश्चल, सूर्य प्रताप, आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। सेल्फी विद स्लोगन प्रतियोगिता में आयोजन डा. राशि गर्ग, डा. दीपक गुप्ता के निर्देशन में हुआ। इसमें अपने सेल्फी फोटो के साथ अपने अनुभवों को स्लोगन के रूप में साझा करना था। इसमें सिमरन ने प्रथम, शिव कुमार व युक्ति अग्रवाल ने द्वितीय, काजल ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में पूर्व कुलसचिव बरेली यूनिवर्सिटी डा. आरके नागर, आकांक्षा भार्गव, सुनील सिंह, चांदनी अग्रवाल, हरिप्रकाश, अजय शर्मा आदि शामिल रहे। निदेशक प्रफुल्ल अग्रवाल ने कहा कि यह महोत्सव पांच नवंबर तक चलेगा। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।