फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   यातायात माह के तहत निकाली गई रैली

यातायात माह के तहत निकाली गई रैली

Fri, 02 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
यातायात माह के तहत निकाली गई रैली
बहजोई। यातायात माह जागरूकता कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस समेत स्कूली बच्चों ने नगर में रैली निकाली। बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर आदि लेकर लोगों को जागरूक करते चल रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे करीब कलक्ट्रेट सभागार परिसर में यातायात माह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद डीएम ने कहा कि जीवन मूल्यवान है। यातायात के नियमों का पालन करके ही जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा कि दोपहिया वाहन पर चलते समय हेलमेट जरूर पहने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि नगरों में मैन चौराहों व सड़कों पर लगे यातायात के सांकेतिक नियमों का पालन कर वाहन चलाएं। नशा करके वाहन न चलाएं। बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर से यातायात जागरूकता को निकाली गई। रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचालन राजीव कुमार गुप्ता ने किया। रैली नगर के रेलवे रोड, गुरुद्वारा रोड, सब्जी-मंडी रोड, कुरेशियान, पजाया रोड से इसलामनगर चौराहा होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में जाकर संपन्न हुई। इस बीच एनसीसी कैडेट्स व स्काउट का सहयोग रहा। सीएमओ डा. अमिता सिंह, एआरटीओ छवि सिंह चौहान, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, सीओ चंदौसी डा. केके सरोज व सीओ संभल सुदेश कुमार समेत यातायात प्रभारी अनुज कुमार मलिक, समाज सेविका संगीता भार्गव, मुनीश कुमार शर्मा व कोतवाल अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed