{"_id":"5bdb4ed3bdec226974557a2e","slug":"15410991794-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन से किशोरी झुलसी, नहीं आई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन से किशोरी झुलसी, नहीं आई एंबुलेंस
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर कुइया में गुरुवार की शाम चार बजे जमीन पर टूटे पड़े हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आकर किशोरी झुलस गई। एंबुलेंस के नहीं आने पर प्राइवेट वाहन से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। धर्मपुर कुइया निवासी शिवानी गुरुवार की शाम चार बजे अपने खेत पर घास लेने गई थी। वहां पहले से ही जमीन पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। किशोरी को तार दिखाई नहीं दिया और उसका पैर तार से छू गया जिससे किशोरी को जोरदार झटका लगा। वह गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो बिजली घर दारनी पर फोन कर बिजली बंद कराई। ग्रामीण किशोरी को उठा कर गांव ले आए। पिता चंद्रपाल ने बताया कि कई बार एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, किशोरी तड़पती रही, जिससे प्राइवेट वाहन से उसे सीएचसी चंदौसी ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार तीन दिन से टूटा पड़ा है। बिजली घर को इसकी सूचना भी दे दी गई है लेकिन इसके बावजूद भी तार को न तो सही किया गया और ना ही उसकी सप्लाई रोकी गई।
तीन दिन से तार टूटे पड़े होने की बात जानकारी में नहीं थी। इसे तत्काल सही कराया जाएगा। यदि गांव वालों ने किसी विद्युत कर्मी को जानकारी दी हो, तो उसका नाम बताए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रामप्रसाद, अवर अभियंता, बिजलीघर दारनी
विज्ञापन
तीन दिन से तार टूटे पड़े होने की बात जानकारी में नहीं थी। इसे तत्काल सही कराया जाएगा। यदि गांव वालों ने किसी विद्युत कर्मी को जानकारी दी हो, तो उसका नाम बताए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रामप्रसाद, अवर अभियंता, बिजलीघर दारनी
विज्ञापन