{"_id":"5bb4a93e867a557f565e5d1c","slug":"15385664416-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, लाठी चार्ज किसानों पर अन्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, लाठी चार्ज किसानों पर अन्याय
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने किसानों का लाठीचार्ज का किया विरोध
मिलक। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध किया है। यूनियन के मंडल प्रवक्ता आदेश शंखधार ने कहा है कि आंदोलनकारी किसानों पर लाठी चार्ज कराकर केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
बुधवार को नगर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। जिसमें भाकियू के मंडल प्रवक्ता आदेश शंखधार ने कहा है कि आंदोलनकारी किसानों पर लाठी चार्ज कराकर केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। गांधी जयंती पर अहिंसा की जगह केंद्र सरकार हिंसा कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन पर उनके जय जवान, जय किसान के नारे को खत्म करके जवान और किसान को लड़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है और वह किसानों पर अत्याचार कर रही है। किसान इसका समय पर जवाब देगी। बैठक में पूरन लाल गंगवार, वीरेश शर्मा, यशपाल, अजीज अहमद, भारत यादव, अरविंद रहे।