{"_id":"5bb12690867a557f6a2a46c8","slug":"153833638112-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ से आसमान में उत्पन्न होती हैं शांतिदायक तरंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ से आसमान में उत्पन्न होती हैं शांतिदायक तरंगे
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी। भागनगर गांव में ऋग्वेद परायण यज्ञ के बाद आर्य समाज के वैदिक विद्वानों ने प्रवचन किया। यज्ञ ब्रह्म आचार्य विजय देव नैष्ठिक ने बताया कि वेद ईश्वरीय वाणी है। इसके उच्चारण करने से वायुमंडल में अश्लील, अनर्गल, अपशब्दों की ध्वनि तरंगों का नाश होता है। वेद मंत्र उच्चारण करने से आकाश में शांति प्रदायक ध्वनि तरंगे प्रसारित होती है। लोगों को मानसिक शांति प्राप्त होती है। हमें ईश वाणी वेद मंत्रों के द्वारा यज्ञ नित्य करना चाहिए। प्रयोगात्मक दृष्टि से एक व्यक्ति जब किसी को गाली देता है, जो भी उसे सुनता है, वही उद्विग्न हो जाता है। अशांति उत्पन्न हो जाती है और वेद उच्चारण से शांति होती है। समाज में सुख शांति के लिए वेदों उपदेश परम आवश्यक है। स्वामी योग मुनि ने बताया कि महाभारत के बाद वेद विद्या के लोप हो जाने से अनेक मतों के उत्पन्न होने से वास्तविक ईश्वर भक्ति छूट गई। आर्य जगत के सुप्रसिद्ध भजन उपदेशक ओमबीर आर्य रेडियो सिंगर ने अपने भजनों के माध्यम से बताया कि ईश्वर ने सर्व प्राणियों का सृजन किया। उसने सबके कल्याण के लिए वेद ज्ञान सृष्टि के आदि में दिया। इस अवसर पर उपस्थित योगाचार्य सुरेंद्र आर्य, आचार्य चंद्रपाल आर्य, योगेंद्र आर्य, सोमदेव, वेदप्रकाश, वीरपाल, महेश, रामवीर प्रधान, सोपाली आर्य आदि शामिल रहे।
बैंक कर्मियों व किसानों ने चलाया सफाई अभियान
धनारी। कस्बे में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के मैनेजर व भाकियू (अअ) के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषि पाल सिंह यादव, युवा जिला अध्यक्ष मोरध्वज यादव द्वारा सफाई अभियान चलाया। सफाई सड़क व दुकानों के सामने सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक भकरौली शाखा प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता, धनारी शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार शुक्ला, सुगम आदि शामिल रहे।